इंजीनियर पति ने बनाई लुटेरे की एआई इमेज, बेटी के गले पर टिकाया चाकू और लूट लिए सोने के जेवर

भिलाई
महिला घरेलू सामान खरीदने घर से कुछ दूर एक दुकान पर गई थी। उसकी दोनों बेटियां साथ ही थी। वह दुकान से घर जाने के लिए निकली तभी एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा। उसने महिला की बेटी के गले में चाकू टिका दिया। सोने की अंगूठी व चेन लूटकर भाग निकला। इंजीनियर पति ने एआई तकनीक से आरोपित की तस्वीर बनाई है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसे हुई यह लूट
मरोदा सेक्टर-1 निवासी पीड़िता सुमन साहू बालोद पीएचई विभाग में इंजीनियर है। उसका पति मुकेश साहू भिलाई इस्पात संयंत्र में जूनियर इंजीनियर है।
पीड़िता सुमन साहू के हवाले से नेवई पुलिस ने बताया कि 18 मार्च की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वह अपनी दोनों बेटियां श्रीजल व मृणाल के साथ पास के एक दुकान में कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी।
सामान खरीदकर जब वह वापस घर जाने के लिए निकली तभी एक स्कूटी सवार उसके पास पहुंचा। उसने सफेद टी शर्ट पहन रखा था। लाल रंग के स्कार्प से चेहरा ढंक रहा था।
स्कूटी सवार ने जेब से चाकू निकालकर उसकी छोटी बेटी के गले में टिका दिया तथा सुमन से सोने की सारे जेवरात उतरकर देने के लिए कहा।
सुमन घबरा गई, उसने फौरन सोने की चेन, अंगूठी तथा टाप्स निकालकर दे दिया। आरोपित भाग निकला।
पीड़िता के मुताबिक थोड़ा पीछे चल रही उसकी बड़ी बेटी यह नजारा देख रही थी। वह दौड़ती हुए फौरन घर पहुंची, तथा अपने पिता को सारी बात बताई।
मुकेश साहू फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नेवई पुलिस को सूचना दी। साथ ही एआई तकनीक के माध्यम से आरोपित की तस्वीर बनाई।
इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से लोगों में खासा आक्रोश भी है।
रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर का आरोप लगा रहे हैं कि रिसाली क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति