कांग्रेस की भीतरी लड़ाई सड़कों पर आई, सुनील शर्मा के समर्थन में ग्वालियर के कांग्रेस पार्षद और महिला नेत्री उतर आई हैं

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सियासत तेज हो गई है। सुनील शर्मा के समर्थन में ग्वालियर के कांग्रेस पार्षद और महिला नेत्री उतर आई हैं। सीनियर नेता के समर्थकों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही सुनील शर्मा पर लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए महिला नेत्री ज्योति सिंह पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस के सीनियर नेता सुनील शर्मा ग्वालियर विधानसभा से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही वर्तमान में प्रदेश महासचिव है। वहीं, ग्वालियर क्षेत्र के हजीरा क्षेत्र की रहने वाली ज्योति सिंह ने पिछले मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में यह शिकायत की थी। उन्होंने सुनील शर्मा और उनके समर्थक जितेंद्र भदोरिया पर सोशल मीडिया में भद्दे कमेंट करने के गंभीर आरोप लगाए। इसके चलते सियासी पारा गर्म हो गया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर ज्योति सिंह एसपी ऑफिस पहुंच प्रदर्शन किया।

एसपी ऑफिस पहुंचे शर्मा के समर्थक
महिला नेत्री ज्योति सिंह के आरोपों के खिलाफ सुनील शर्मा के समर्थक सड़क पर उतर आए। प्रदेश महासचिव के समर्थन में कई पार्षद और महिला नेत्री उतर आईं। उन्होंने एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला नेत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उस पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने ज्ञापन देते हुए महिला नेत्री के आरोपों को निराधार बताया है।

ज्योति सिंह ने लगाए थे ये आरोप
कांग्रेस नेत्री ज्योति सिंह ने सुनील शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के समय वह पार्षद की दावेदार थी। उस दौरान जब वह भोपाल में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा से टिकट के लिए मिली। तब सुनील शर्मा ने पार्षद का टिकिट दिलाने के लिए उसकी अस्मत और दस लाख रुपए की मांग की थी।

सोशल मीडिया में कर रहे चरित्र हनन
ज्योति सिंह ने आगे कहा कि जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो पार्षद का टिकिट दूसरे को दिलवा दिया। वहीं, अब प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा अपने सहयोगी के जरिए उसका सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करवा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में महिला नेत्री को बयान दर्ज करने को कहा है। बयान के बाद पुलिस दूसरे पक्ष का जवाब लेकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति