आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह है। बहराइच ऋषि परम्परा से जुड़ा जनपद है: CM योगी

बहराइच
औरंगजेब और सलार गाजी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के बहराइच में खूब बरसे। उन्होंने कहा कि आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह है। बहराइच ऋषि परम्परा से जुड़ा जनपद है। बहराइच की पहचान व नाम बालार्क ऋषि के नाम पर आगे चला था। यहां उनका आश्रम भी था। यह ऐसी ऐतिहासिक जगह है जहां पर एक विदेशी आकांता को धूल धूससरित करते हुए महाराज सुहलदेव ने भारत की विजय पताका को फहराया। महाराज सुहलदेव का शौर्य परामक्रम का इस स्तर का था उन्होंने विदेशी आकाताआं के साथ शौर्य का जो परिचय दिया था उसी की परिणित हुई कि 150 वर्ष तक कोई विदेशी आक्रांता भारत पर हमला करने का दुस्साहस नहीं कर पाया।

योगी आदित्यनाथ मिहींपुरवा तहसील के नए भवन का शुभारम्भ करने आए थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। भारत की संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है। पूरा देश एकजुट होकर कार्य कर रहा है। मैं सभी उत्तर प्रदेश वासियों से कहना चाहूंगा कि जब पूरी दुनिया में भारत की सनातन संस्क़ति व परम्परा का गुणगान हो रहा है। तो भारत के महापुरुषों के सम्मान का भाव हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। उन स्थितियों में किसी आक्रांता को महिमामंडन नहीं करना चाहिए। आक्रांता का महिमामंडन करना देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता है। जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो। उन आक्रांताओं को महिमामंडन करता हो जिन आक्रांताओं ने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था, बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कया था। आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नहीं कर सकता है। और इसीलिए कहने आया हूं विकास की गाथा तभी आगे बढ़ सकती है जब हम विरासत को पूरे गौरव के साथ बढ़ाने का काम करते हैं। हमारी गौरव गाथा विरासत के साथ जुड़ी है। विरासत विकास से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री ने की महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा
महाकुम्भ के बाद पूरी दुनिया भारत की संस्कृति व परम्परा को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री ने महाकुंभ की भूरि भूरि प्रशंसा की है। मानवता का इतना बड़ा आयोजन सिर्फ उत्तर प्रदेश में संभव है। मां गंगा, यमुना, सरस्वती के त्रिवेणी पर 66 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति