भाजपा के फायरब्रांड नेता को पुलिस की सलाह, बात मानते हुए वे बुलेटप्रूफ गाड़ी का ही इस्तेमाल करें

हैदराबाद
भाजपा के फायरब्रांड नेता और तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह से हैदराबाद पुलिस ने कहा है कि उन्हें जान का खतरा है, इसलिए पुलिस की बात मानते हुए वे बुलेटप्रूफ गाड़ी का ही इस्तेमाल करें। गोशामहल विधान सभा का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने बुधवार (19 मार्च) को एक नोटिस भेजा है, जिसमें ये कहा गया है। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि वे सरकार द्वारा आवंटित बुलेटप्रूफ का ही इस्तेमाल करें और साथ में सुरक्षाकर्मियों को भी रखें। उन्हें अक्सर बुलेट पर भी देखा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि विधायक राजा सिंह को नोटिस भेजकर उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन का उपयोग करने और आवंटित सुरक्षा कर्मियों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अप्रिय घटना से बचा जा सके। दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक को यह नोटिस इसलिए जारी किया है क्योंकि विधायक कई बार बिना सुरक्षाकर्मियों के भी घूमते देखे गए हैं।

एहतियातन दी गई है चेतावनी: पुलिस
अधिकारी ने कहा कि यह ऐहतियाती सुरक्षा उपायों के तौर पर एक नियमित चेतावनी है। सिंह को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, “आपको लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं और यह देखा गया है कि आप अक्सर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के आवास और कार्यालय से बाहर निकल जा रहे हैं और जनता के बीच घूम रहे हैं, जो आपके जीवन और सुरक्षा के प्रति लापरवाही दर्शाता है।”

औरंगजेब विवाद के बाद चिंता बढ़ी
बता दें कि हाल ही में औंरगजेब की कब्र विवाद के बीच नागपुर में हुई हिंसा के बाद हिन्दूवादी नेता टी राजा सिंह ने भी कब्र हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "मैं विहिप और बजरंग दल की मांग का समर्थन करता हूं।" माना जा रहा है कि उनके इस बयान से कुछ लोगों में नाराजगी है। इसलिए उन पर हमले हो सकते हैं। इससे पहले भी राजा सिंह ऐसे कई बयान दे चुके हैं, जिस पर किसी खास समुदाय ने नाराजगी जाहिर की है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति