कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट में ऐसे बनाएं ब्राइट करियर

चाहे कोई फंक्शन हो या सेलिब्रेशन, मैन्यू में कॉफी का होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, बहुत से व्यक्तियों के दिन की शुरुआत भी कॉफी से ही होती है। लोगों के कॉफी के प्रति बढ़ते आकर्षण के चलते ही भारत में बहुत सी विदेशी और इंडियन कंपनियों ने कॉफी शॉप्स खोले हैं। लेकिन इन कॉफी शॉप्स की सबसे बड़ी चुनौती होती है, ग्राहकों को उनके टेस्ट के अनुसार उम्दा कॉफी सर्व करना। ऐसे में कॉफी के टेस्ट को बरकरार रखने का जिम्मा होता है कॉफी क्वालिटी मैनेजर का। अगर आप भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो कॉफी मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य संवार सकते हैं।

कैसी हैं पॉसिबिलिटीज
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में जिस प्रकार कॉफी की खपत बढ़ रही है। उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसकी डिमांड कभी कम नहीं होने वाली। इसी कारण यह मार्केट तकरीबन 25 पर्सेंट सालाना की दर से आगे बढ़ रही है।
 
पर्सनल स्किल्स

ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में न सिर्फ कॉफी का टेस्ट बल्कि उसका रंग, स्मेल व प्रेजेंटेशन आदि का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को इन सब बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। चूंकि आजकल मार्केट में बहुत से कॉफी शॉप खुल गए हैं, इसलिए एक कॉफी क्वालिटी मैनेजर को अन्य शॉप्स की क्वालिटी को जानकर कुछ नया व अलग करने की ललक होनी चाहिए। साथ ही, उसमें हर एज ग्रुप के लोगों के टेस्ट को समझने की क्षमता भी होनी चाहिए।
 
एलिजिबिलिटीज
भारतीय कॉफी बोर्ड द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कॉफी क्वालिटी मैनेजमेंट कोर्स संचालित किया जाता है। एक वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए प्रत्याशियों के पास बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस, एन्वॉयरमेंट साइंस, एग्रीकल्चर साइंस आदि में बैचलर डिग्री होनी आवश्यक है। हालांकि कॉफी प्लान्टेशन कंपनियों या संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी एक्सपोर्ट कंपनियों के द्वारा प्रायोजित प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाती है।

जॉब ऑप्शन
बतौर कॉफी क्वालिटी मैनेजर आप किसी भी बड़े या फेमस इंडियन या मल्टीनेशनल कंपनी या उनकी कॉफी शॉप में जॉब कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त बड़े होटल्स में भी इनके लिए ढेरों ऑप्शंस मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त आप चाहें तो किसी कॉफी शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर भी काम कर सकते हैं। कुछ समय के अनुभव के बाद आप खुद का कॉफी शॉप भी खोल सकते हैं। सुकून के कुछ पल बिताने के लिए ही नहीं बल्कि छोटे फंक्शन के लिए भी लोग कॉफी शॉप का सहारा लेते हैं। ऐसे में खुद का कॉफी शॉप खोलना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो कॉफी प्लांटेशन कंपनियों व एक्सपोर्ट कंपनियों के साथ जुड़कर भी काम कर सकते हैं।

सैलरी
इस क्षेत्र में आपकी इनकम इस बात पर निर्भर करती है कि आप किसी कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करते हैं या फिर स्वयं की कॉफी शॉप खोलते हैं। वैसे, शुरुआती तौर पर आप 20 से 25 हजार रुपए प्रतिमाह आसानी से कमा सकते हैं। थोड़े अनुभव के बाद आपकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। चूंकि कॉफी क्वालिटी मैनेजरों की विदेशों में भी काफी डिमांड होती है, इसलिए आप चाहें तो विदेश जाकर भी जॉब कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति