तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

हाथरस

हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार बोलेरो बीच सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र का है। असदपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर कुछ कर पाता उससे पहले ही गाड़ी पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बोलेरो में सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पांच लोग घायल हो गए। मौकै पर चीख पुकार मच गई। रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं 5 घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया। जिनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति