यूपी में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा- तलवार पसंद करने वाले सलवार पहनकर देश से चले जाएं

लखनऊ
औरंगज़ेब पर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नेता इसे लेकर कुछ न कुछ बयान दे रहे हैं। अब यूपी में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। गर्दन पर मुगलों ने तलवार रखा जो कायर थे वह धर्म बदल दिए। जिसे तलवार पसंद है वह सलवार पहनकर इस देश से चला जाए।

यूपी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को जौनपुर के बदलापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचें। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण में कहा, "मुगलों ने जब गर्दन पर तलवार रखा तो जो कायर थे वह धर्म बदल लिए। जो डर गए, वह मर गए। जो अपनी बहन-बेटी नहीं बचा पाए, वह अपने घर पर हरे रंग का झंडा टांग लिया। हम अपने पुरखों पर नाज करते हैं कि उन्हें गर्दन कटना स्वीकार किया लेकिन अपनी-बहन बेटी की इज्जत नहीं बेचा। अपना घर हरे रंग का झंड़ा नहीं लगाया। जिसे व्यवहार पसंद रहेगा वह भारत में रहेगा। जिसे तलवार पसंद है, वह सलवार पहनकर इस देश से चलें जाएं।"

सात दरोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर यहां तक पहुंचा हूं
इससे पहले संजय निषाद ने अपनी यात्रा के दौरान सुल्तानपुर में भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक अंतर्गत मदारडीह में कहा,“मुझे सब मालूम है कौन फर्जी फंसा रहा है। उसे मैं खत्म करा दूंगा। मैं महिलाओं और गरीबों के लिए पैदा हुआ हूं। मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, सात दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर उसे गड्ढे में फिकवा कर तब डॉक्टर संजय यहां पहुंचा है। आप लोगों की कमी है आप लोग हमें तुरंत बताते नहीं हो। मैं पांच मिनट में मुख्यमंत्री को सूचना दे दूं, पांच मिनट में सही हो जाए। मेरा मोबाइल नंबर सबके पास है,नहीं है तो नेट से निकाल लो। हमें एसएमएस भेज दो, फोन नहीं करो, खाली लिखकर भेज दो, हमारे साथ अन्याय हो रहा। मैं किसी पीए से नहीं बतालाता हूं, एक बार डीएम से एसपी को और पांच मिनट में रिप्लाई नहीं आया तो मुख्यमंत्री के यहां भेज देता हूं।”

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति