10वीं पास के लिए 53 हजार से अधिक पदों पर राजस्थान ग्रुप-डी में निकली बंपर भर्ती

जयपुर

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी ने ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) शुल्क जमा नहीं किया है, तो उसे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र भरते समय एक माह से अधिक पुरानी न होने वाली नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी। इसके अलावा, फॉर्म में विजिबल मार्क (पहचान चिन्ह) भरना अनिवार्य है।

राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती: वैकेंसी में बढ़ोतरी
अब इस भर्ती अभियान के तहत 52,453 की बजाय 53,749 पदों पर भर्ती की जाएगी, यानी कुल 668 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है।

पहले राजस्थान क्लास-IV भर्ती 2024-2025 में 46,931 पद नॉन-टीएसपी और 5,522 पद टीएसपी के लिए आरक्षित थे। अब इसे बढ़ाकर 48,199 नॉन-टीएसपी और 5,550 टीएसपी कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत नॉन-टीएसपी के 640 और टीएसपी के 28 पद बढ़ाए गए हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट
राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी:

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी।

इन्हीं वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट दी जाएगी।

राजस्थान ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे भी इस सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। हालांकि, चयन के समय उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग और ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

इस दिन होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति