गूगल ने आईपीएल के लिए बनाया खास डूडल

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 का आगाज आज से हो रहा है। दुनिया के इस सबसे बड़े क्र‍िकेट इवेंट को गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। उसे गूगल डूडल के जरिए दुनिया को आईपीएल की ओपनिंग की जानकारी दी है। इस साल भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। यह इवेंट पूरे 90 दिनों तक चलेगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाने वाली है। इसी मैदान पर पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। बहरहाल, गूगल ने अपने डूडल में बैट्समैन को बॉल हिट करते हुए दिखाया है। क्र‍िकेट पिच पर जैसे ही बैट्समैन शॉट खेलता है, अपांंयर के हाथ बॉल को चार रन देने के लिए उठ जाते हैं। आईपीएल जैसी टी20 लीग्‍स में बैट्समैन की भूमिका अधिक होती है। इन इवेंट्स में रनों की बारिश होती है।

गूगल डूडल में और क्‍या खास

डूडल पर क्लिक करते ही आईपीएल की डिटेल्‍स सामने आ जाती है। किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा, कितने बजे से मैच आयोजित होगा। आगे खेले जाने वाले मुकाबले समेत तमाम डिटेल्‍स सामने आ जाती हैं। नीचे की तरफ आईपीएल से जुड़ी खबरें, आईपीएल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, आईपीएल का एक्‍स हैंडल, आईपीएल का इंस्‍टाग्राम हैंडल जैसी जानकारियां दी गई हैं। कुल मिलाकर गूगल डूडल ना सिर्फ आईपीएल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह पर इकट्ठा करके पेश कर रहा है।

टेलिकॉम कंपनियां ले आईं रिचार्ज प्‍लान

आईपीएल देखने वाले दर्शकों की एक बड़ी संख्‍या इस इवेंट को अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर स्‍ट्रीम करती है। यूजर्स को ध्‍यान में रखते हुए देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनियों जैसे- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स में जियोहॉटस्‍टार के सब्‍सक्र‍िप्‍शन को जोड़ा है। याद रहे कि आईपीएल को जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम किया जाएगा। जियो सिनेमा और हॉटस्‍टार के विलय से यह नया प्‍लेटफॉर्म उभरकर आया है।

अपने मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल

आईपीएल को अपने मोबाइल पर देखने के लिए आपको जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लेना होगा। आप प्रीपेड रिचार्ज के साथ इसे बंडल कर सकते हैं या फ‍िर जियो हॉटस्‍टार की वेबसाइट पर जाकर अलग से सब्‍सक्रि‍प्‍शन लिया जा सकता है। जियोहॉटस्‍टार अपने यूजर्स को मोबाइल ओनली प्‍लान भी ऑफर कर रहा है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्‍ट होगा, जिन्‍हें फोन पर आईपीएल देखना है और ज्‍यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। आईपीएल में आज सिर्फ एक मैच खेला जाएगा जो शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। ज्‍यादातर दिनों में दो मैच खेले जाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति