विटामिन बी 12 को स्पीड से बढ़ाएंगे ये मसाले

विटामिन केवल शरीर के काम के लिए जरूरी नहीं होते, ये ताकत और एनर्जी भी देते हैं। इनकी कमी नसों, मांसपेशी, दिमाग, दिल, हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। सबसे ज्यादा तो विटामिन बी12 की चिंता होती है, क्योंकि यह बहुत कम चीजों में होता है। कई बार विटामिन बी-12 से भरपूर फूड खाने के बाद भी डेफिशिएंसी खत्म नहीं होती।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि शरीर विटामिन बी12 का इस्तेमाल नहीं कर पाता। खाने का सारा पोषण गंदगी बनकर बाहर निकल जाता है। इस स्थिति में 5 मसाले काम आ सकते हैं। यह कोबालामिन बढ़ाने में मदद करते हैं।

विटामिन बी12 के लिए क्या खाएं? अगर शरीर में इसकी कमी हो गई है तो मसालों से पहले इन फूड्स को डाइट में शामिल करें। दूध-डेयरी प्रोडक्ट, जानवरों की कलेजी, जानवरों का गुर्दा, अंडे, मछली, न्यूट्रिशनल यीस्ट आदि। अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टर से बात करके सप्लीमेंट भी शुरू कर सकते हैं।

B12 बढ़ाने में मसालों का रोल

आंतों के अंदर खाने से सारे पोषक तत्व निकाले जाते हैं। यह काम गट बैक्टीरिया करते हैं, जो अरबों की संख्या में आंत के अंदर होते हैं। एनसीबीआई पर मौजूद शोध के मुताबिक अगर इन गट बैक्टीरिया की संख्या कम होती है जो इस विटामिन का अवशोषण और उपयोग बाधित हो सकता है। जिससे विटामिन बी12 की कमी बन सकती है।

मसाले खाने का फायदा
मसालों में कई सारे औषधीय गुण होते हैं। यह गट के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम भी करते हैं। अगर आपको पेट और पाचन से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो इनका सेवन करके फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोबालामिन बढ़ाने में कौन से मसाले ज्यादा मदद करते हैं।

दालचीनी
​एक स्टडी के मुताबिक पोलीफेनोल के पर्याप्त सेवन से गट बैक्टीरिया की सही संख्या देखी गई है। शोध में दालचीनी के अंदर इन पोलीफेलोन की सबसे ज्यादा मात्र देखी गई। यह मसाला ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करता है और इंफ्लामेशन में कमी लाता है।

काली मिर्च
काली मिर्च कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। यह पोलीफेनोल्स देती है, डायजेशन बढ़ाती है, हल्दी के पाचन के लिए जरूरी है और इम्यूनिटी बढ़ाती है। सारी मिर्च में से इसका सेवन बेस्ट माना गया है।

लौंग
यह भी एक शक्तिशाली मसाला है, जिसे चावल से लेकर चाय बनाने तक उपयोग किया जाता है। यह काफी मात्रा में पोलीफेनोल्स होते हैं। अगर आप इंफ्लामेशन और कमजोर इम्यूनिटी से परेशान हैं तो भी इसका सेवन कर सकते हैं।

पुदीना
यह पेट के लिए लाभकारी होता है और उसे ठंडा रखता है। एसिडीटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग, गैस में इसका सेवन किया जाता है। आप सूखा पुदीना खाने, छाछ में डालकर पी सकते हैं। छाछ के साथ खाने पर ज्यादा असर मिलता है क्योंकि यह एक प्रोबायोटिक फूड है।

चक्र फूल
इस मसाले का सेवन कम किया होगा, लेकिन यह भी औषधीय गुणों से भरपूर है। विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए यह गट बैक्टीरिया सुधारने में मदद कर सकता है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति