अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं

लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे समय से जमीन का बंटवारा हो रहा था। केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी भूमाफिया बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा जमीनें भाजपा के नेताओं ने कब्जा की हैं। वे जनसेवक नहीं बल्कि भूमाफिया हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?"

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति