आज गुवाहटी में गरजेंगे बल्लेबाज या गेंदबाज बोलेंगे हल्ला?, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की होगी भिड़ंत

नई दिल्ली
IPL 2025 का छठा मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। गुवाहटी में ये मुकाबला खेला जाएगा, जिसे राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड कहा जाता है। गुवाहटी में राजस्थान की टीम पिछले दो सीजन से कम से कम दो-दो मुकाबले खेल रही है। इस बार भी टीम दो होम गेम यहां खेलने वाली है। इनमें से एक मुकाबला तो आज ही होना है, जबकि दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके से 30 मार्च को शेड्यूल है। हालांकि, आप यहां जान लीजिए कि राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच के लिए पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होगी या गेंदबाज कहर बरपाएंगे?

गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां 4 मुकाबले अब तक आईपीएल के खेले गए, जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए दो टीमें जीती हैं। वहीं, एक मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है। पहली पारी का औसत स्कोर आईपीएल में इस मैदान में 135 रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी इस मैदान के लगभग इसी तरह के हैं, जहां सात मैचों के बाद पहली पारी का औसत स्कोर 137 है। ऐसे में यहां हाई स्कोरिंग मैच शायद ही देखने को मिले।

वहीं, अगर बात गेंदबाजी की नजरिए से करें तो यहां पेसर्स हावी रहते हैं, लेकिन स्पिनरों को भी अच्छी खासी मदद इस पिच से मिलने की उम्मीद है। आईपीएल का सैंपल साइज यहां छोटा है, लेकिन फिर भी 66.67 फीसदी विकेट पेसर्स को मिले हैं और स्पिनरों को 33.33 फीसदी विकेट मिले हैं। टी20आई क्रिकेट में पेसर्स को 52.63 और स्पिनर्स को 47.37 फीसदी विकेट मिले हैं। इससे कहा जा सकता है कि इस पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिलने की पूरी संभावना है। बल्लेबाज रनों के तरसते हुए नजर आ सकते हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति