BSEB Inter Compartment Exam 2025: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए के लिए तारीखों का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। साथ ही, बोर्ड ने टॉपर्स की सूची, लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत, स्ट्रीम-वाइज परिणाम और पुनर्मूल्यांकन तथा कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 82.75%, कॉमर्स में 94.77% और साइंस में 89.66% छात्र सफल हुए हैं।

BSEB Inter Compartment Exam: पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और कंपार्टमेंट परीक्षा 2025
जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र एक या सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकते हैं। साथ ही जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा उन्हें अपने अंक सुधारने का अवसर देगी। बिहार बोर्ड पुनर्मूल्यांकन और कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई 2025 को जारी किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा अप्रैल महीने के अंत में लिया जा सकता है।

BSEB Inter Compartment Exam 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘BSEB स्क्रूटनी 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर जाकर परीक्षा का प्रकार और अपना जिला चुनें।
  • इसके बाद लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

Bihar Board 12th Result: इतने प्रतिशत छात्रों ने किया पास
इस बार के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल ने 484 मार्क्स (96.8 फीसदी) बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी ने 473 मार्क्स (94.6 फीसदी) हासिल किए हैं और बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स (95 फीसदी) हासिल किया है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति