Tiktok वाला फीचर अब Instagram पर, 2X स्‍पीड में चलने लगेगी रील

नई दिल्ली

Instagram पर नए-नए फीचर्स आते रहते हैं, लेकिन अब जो फीचर आया है, वह रील्‍स को जल्‍दी देखने में मदद करेगा। कई बार ऐसी रील्‍स हमारी फीड में आ जाती हैं, जिन्‍हें देखने का बहुत मन नहीं करता। ज्‍यादातर लोग ऐसी रील्‍स को स्किप करके दूसरी रील देखने लगते हैं। अब इंस्‍टाग्राम पर नया फीचर आया है, जिसकी मदद से आप किसी भी रील को 2X स्‍पीड में देख पाएंगे। इसका फयदा तब होगा, जब आप किसी रील को जल्‍दी देखना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए फीचर को लोगों के फीडबैक के बाद लाया गया है और यह टिकटॉक से प्रेरित नजर आता है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इंस्‍टा रील्‍स 3 मिनट तक की हो सकती हैं, ऐसे में नया फीचर रील्‍स को जल्‍दी खत्‍म करने में काम आएगा।

टिकटॉक पर पहले से मौजूद है फीचर
इंस्‍टाग्राम पर जो फीचर आया है, वह टिकटॉक पर पहले से मौजूद है। कंपनी टिकटॉक जैसे कई फीचर पहले ला चुकी है, जिनमें र‍ीमिक्‍स टूल शामिल है। वहीं, 2x स्पीड फीचर को पूरी दुनिया में रोलआउट कर दिया गया है। हमने इसे इस्‍तेमाल करके देखा। यह काफी आसान और इफेक्टिव है। हालांकि 2एक्‍स स्‍पीड में जब रील चलती है तो उसे समझने के लिए भी आपको अपना दिमाग 2एक्‍स स्‍पीड में दौड़ाना होगा!

इंस्‍टा रील्‍स को कैसे देखें 2x स्पीड में
यह फीचर दुनियाभर के इंस्‍टा यूजर्स के लिए रोलआउट हो गया है। अगर आप इसे इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐप को अपडेट करना पड़ेगा।

    इंस्‍टाग्राम रील्‍स को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए इंस्‍टा ऐप पर जाएं तो रील्‍स सेक्‍शन पर क्लिक करें।
    जो भी रील आप देखना चाहते हैं, उसे प्‍ले करें।
    रील को 2एक्‍स स्‍पीड में देखने के लिए आपको स्‍क्रीन पर दायीं या बायीं ओर प्रेस करके रखना होगा।
    इसके बाद रील 2x प्लेबैक में चलने लगेगी। जैसे ही आप स्‍क्रीन से उंगली हटा देंगे, वह नॉर्मल स्‍पीड में चलने लगेगी।

लोगों की डिमांड पर आया नया फीचर
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा का कहना है कि लोगों की डिमांड पर नया फीचर लाया गया है। कंपनी के मुताबिक कम्‍युनिटी फीडबैक के बाद फीचर को लाया गया। अब लोग रील्‍स को फटाफट देख पाएंगे। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा उन लोगों को होगा जो कम टाइम में ज्‍यादा रील्‍स देखना चाहते हैं। भारत में यह फीचर इसलिए भी लोगों को पसंद आ सकता है, क्‍योंकि यहां टिकटॉक बैन है और लोग शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म के तौर पर इंस्‍टाग्राम ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति