गर्मी में पुरुष भी जरूर लगाएं सनस्‍क्रीन

गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में लोग स्‍क‍िन से जुड़ी समस्याओं से बचने के ल‍िए तरह-तरह के उपाय करते हैं। हालांक‍ि ये ज्‍यादातर लड़क‍ियों को ही आपने करते देखा होगा। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि पुरुषों को भी स्‍क‍िन केयर की जरूरत होती है। जी हां, गर्मी में त्‍वचा की नमी छ‍िन सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ेगी। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप अभी से अपनी स्‍क‍िन का ख्‍याल रखना शुरू कर दें।

आप बाहर जब भी जाएं तो सनस्‍क्रीन लगा कर जाएं। ये आपकी त्‍वचा काे पूरा पोषण देगी और आप स्‍क‍िन से जुड़ी बीमार‍ियों से भी बचे रहेंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि पुरुषों काे सनस्‍क्रीन लगाने से क्‍या-क्‍या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

सूरज की हानिकारक किरणों से करे बचाव
धूप में मौजूद UVA और UVB Rays त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। UVB Rays सनबर्न का कारण बनती हैं। जबकि UVA Rays झुर्रियां और समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ा देती ह‍ैं। सनस्क्रीन लगाने से इन हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है।

टैनिंग को करे कम
लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। इससे त्वचा का रंग काला होने लगता है। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग से बचा जा सकता है।

झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षणों को रोके
अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवान और ताजगी से भरी रहे तो बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह फ्री-रेडिकल्स को कम करके झुर्रियों और बुढ़ापे के अन्य लक्षणों को रोकता है।

स्‍क‍िन कैंसर से करे बचाव
लगातार बिना सनस्क्रीन के धूप में रहने से आपकी त्‍वचा को गंभीर पर‍िणाम झेलने पड़ सकते हैं। दरअसल ज्‍यादा देर तक धूप में रहने से स्‍क‍िन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सनस्क्रीन लगाने से इससे बचा जा सकता है।

स्‍क‍िन को रखे हाइड्रेट
सनस्क्रीन आपकी स्‍क‍िन में नमी बनाए रखने में कारगर होता है। ये रूखेपन की समस्‍या से भी बचाता है। खासतौर पर जिन लोगों की त्वचा शुष्क होती है, उनके लिए सनस्क्रीन बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्‍वचा में नमी बरकरार रहती है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति