राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में लिखी जा रही विकास की नई गाथा : प्रभारी मंत्री

जयपुर,

 उदयपुर जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमन्त मीणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखने का काम हो रहा है। कोई वर्ग या क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसके लिए सरकार ने काम नहीं किया हो। ढांचागत विकास और प्रदेशवासियों के सामाजिक उन्नयन के साथ ही प्रकृति के संरक्षण और संस्कृति के संवर्धन को भी समान रूप से प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रभारी मंत्री श्री मीणा शुक्रवार को उदयपुर नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के क्रम में जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। राजस्थान दिवस के सात दिवसीय आयोजनों के माध्यम से सरकार प्रदेशवासियों को नित नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1949 को वृहद् राजस्थान संघ का गठन होने से प्रतिदिन 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। उस दिन चैत्र प्रतिपदा थी। इसलिए मुख्यमंत्री महोदय ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप राजस्थान दिवस अब प्रति वर्ष चैत्र प्रतिपदा के दिन मनाए जाने की घोषणा की है।

जिला स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री मीणा सहित अतिथियों के करकमलों से लाभार्थियों को पट्टे एवं लीज डीड वितरित की गई।

मुख्यमंत्री की पहल पर जिले में चिन्हित किए गए पंच गौरवों के संबंध में जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित पंच गौरव पुस्तिकाओं का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल विमोचन किया। इसके पश्चात जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री हेमन्त मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता सहित सभी अतिथियों ने उदयपुर जिले की पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति