पीएम सूर्य घर योजना से रोशन होंगे 27 लाख घर, जानें कैसे करें आवेदन

जयपुर

राजस्थान में 27 लाख घर सौर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे। इन्हें पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से फ्री बिजली मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से प्रतिमाह 150 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना की क्रियान्वयन मार्गदर्शिका जारी की गई है। हाल में बजट में सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दिए जाने की घोषणा की गई थी।

इस मॉडल का उद्देश्य राज्य के लगभग 27 लाख घरों में रूफ टॉप सौर संयंत्रों की स्थापना के माध्यम से बिजली उत्पादन करना है। इसके तहत उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 1.1 किलोबाट के सौर संयंत्र लगाने का कार्य राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा किया जाएगा।

रूफ टॉप सौर संयंत्र की लागत (मीटरिंग लागत को छोड़कर) लगभग 50 हजार रुपए प्रति संयंत्र अनुमानित है, जिसमें लगभग 33 हजार रुपये प्रति संयंत्र की केंद्रीय वित्तीय सहायता शामिल है राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा इन सभी उपभोक्ताओं के संयंत्रों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिसके लिए उपभोक्ता को प्रति माह 75 रुपए वहन करने होंगे। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं, तो भी आप रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास बिजली कनेक्शन हो और आप नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हों, और मालिक से छत का उपयोग करने की अनुमति हो।

ऐसे करना होगा आवेदन
पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के लिए, आपको सबसे पहले राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता को अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनना होगा। उदाहरण के लिए आपका राज्य राजस्थान और जिला जयपुर है तो आपको राजस्थान का चयन करने के बाद जयपुर विद्यत वितरण कंपनी यानी जयपुर डिस्कॉम का चयन करना होगा। फिर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

पीएम सूर्यघर योजना में आवेदन करने के चरण

    पहला चरण: राष्ट्रीय पोर्टल पर जाएं और पंजीकरण करें।
    दूसरा चरण: अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें।
    तीसरा चरण: अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
    चौथा चरण: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
    पांचवा चरण: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    छठा चरण: आवेदन जमा करें और आगे के निर्देशों का पालन करें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति