इंदौर और देवास के बीच 1 अप्रैल से बढ़ेगा पथ कर, बायपास पर 3 माह में दूसरी बार टोल बढ़ाया, कार के 100 रुपए, बस वालों के 340 लगेंगे

भोपाल
प्रदेश में अब आपको अपने वाहन से सफर करना अगले महीने से महंगा पड़ेगा। जी हां अब प्रदेश के चार शहरों के लिए टोल टैक्स महंगा होने जा रहा है। जी हां इंदौर-अहमदाबाद, इंदौर-देवास और देवास-ब्यावरा के बीच सफर महंगा होने वाला है। आपको बता दें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई द्वारा 1 अप्रैल से लागू होने वाले टोल रेट जारी कर दिए गए हैं।

29 जनवरी तक कारों के लिए टोल दरें 65 रुपए थी। इसमें अब 35 रुपए का इजाफा हो गया है। इसी तरह टैक्सी, मिनी बस और अन्य हलके माल वाहनों के लिए भी 105 रुपए का टोल जनवरी में देना होता था, जो बढ़कर 160 रुपए हो गया है। इसके अलावा 225 रुपए का रेट बस और ट्रक के लिए था, जो बढ़कर 340 हो गया है। इसमें भी दो बार वृद्धि हो चुकी है।

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर मप्र में 3 जगह लग रहा टोल

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर तीन जगह मध्यप्रदेश में टोल लगता है। इसके बाद गुजरात बॉर्डर लग जाती है। इन तीन स्थानों में बेटमा के पास मेठवाड़ा, धार के आगे दत्तीगांव और नवनिर्मित माछलिया घाट पर टोल रेट 5 से 10 रुपए तक बढ़ाए गए हैं।

वहीं आगरा-मुंबई रोड के देवास-ब्यावरा सेक्शन के दो टोल नाकों रोजवास और छापरा पर टोल की दरों में 5 से 15 रुपए तक वृद्धि हुई है। इस मार्ग पर एक टोल एमपीआरडीसी का भी है, जिसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है। इसके अलावा खंडवा और मुंबई तरफ के हाईवे के टोल रेट अक्टूबर में बदलते हैं।

इन रूट्स पर नहीं कोई बदलाव
जानकारी के मुताबिक वैसे तो एचएचएआई द्वारा कुछ टोल्स पर टैक्स बढ़़ाया गया है। लेकिन इंदौर-देवास रूट पर उन कार चालकों को राहत रहेगी। जो एबी रोड पर बने मांगलिया स्थित टोल से गुजरेंगे। आपको बता दें ये राहत केवल कार या जीप से सफर करने वालों के लिए होगी। क्योंकि इन गाड़ियों पर लगने वाले टोल में एक तरफ की ट्रिप के लिए रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बल्कि यहां से बस या ट्रक के लिए 5 रुपए टोल बढ़ाकर सीधा 65 रुपए कर दिया है। आपको बता दे इस लिस्ट के अनुसार इंदौर-देवास बायपास पर बने टोल पर कार चालकों के लिए 65 रुपए तो वहीं बस या ट्रक वालों को 220 रुपए चुकाने होंगे।

इंदौर-अहमदाबाद रूट

    आपको बता दें नए रूट में इंदौर-अहमदाबाद रूट पर पड़ने वाले मेहतवाड़ा टोल पर पर भी टैक्स में बदलाव किया गया है। यहां पर आपको यदि कार लेकर निकलना है तो इसके लिए आपको 160, तो वहीं ट्रक और बस चालकों के लिए 505 रुपए चुकाने होंगे।

    इसके अलावा दत्तीगांव टोल पर कार या जीप के लिए 140 रुपए तो वहीं ट्रक या बस के लिए 445 रुपए लगेंगे।

    आपको बता दें यदि आप देवास होते हुए ब्यावरा जाना चाहते हैं तो आपको अब छपरा और रोजवास दोनों टोल पर मिलाकर कार के 235 रुपए का टैक्स चुकाना होगा।

1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट
आपको बता दें इसके लिए जो नए रेट जारी किए गए हैं वे 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। यानि नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2023-24 से आपको अपनी जेब खाली करनी होगी। गौरतलब है जुलाई में इंदौर-खलघाट टोल की दरें बढ़ाई जानी हैं तो इसी के साथ-साथ इसके तीन महीने बाद ही यानि अक्टूबर में इंदौर-उज्जैन दरें बदली जाती हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति