‘अपने पिता के कारण डिप्रेशन में थी दिशा सालियान’, मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में खुलासा; जानिए पूरा मामला

मुंबई

दिशा सालियान की मौत मामले में मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिशा की मौत को सुसाइड बताया है और इसके पीछे के कारण का जिक्र किया है. पुलिस का दावा है कि दिशा के पिता पैसे की बर्बादी करते थे. उसका गलत उपयोग करते थे. इस वजह से दिशा डिप्रेशन में चल रही थी.

दिशा सालियान, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही हैं. पुलिस के अनुसार, दिशा ने 8 जून, 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में जनकल्याण नगर में अपनी बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर ली थी. मालवणी पुलिस ने घटना की जांच की. उसके बाद पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को अपने वरिष्ठ अधिकारी को क्लोजर रिपोर्ट सौंपी. इस रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि दिशा अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग समेत विभिन्न कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थी.

क्लोजर रिपोर्ट में क्या-क्या दावे?

  न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जांच के हिस्से के रूप में मालवणी पुलिस ने दिशा के दोस्तों और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए. इस दौरान यह पता चला कि दिशा अपने कुछ असफल प्रोजेक्ट और दोस्तों के साथ गलतफहमी से परेशान थी. इसके साथ ही अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग के कारण भी डिप्रेशन में चल रही थी.

पुलिस ने उन एक्टर्स के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियान अपनी कंपनी की ओर से कम्युनिकेशन कर रही थी.

बताते चलें कि मामला राजनीतिक दलों के बीच तीखी नोकझोंक में उलझने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. हालांकि इसकी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है.

पिछले हफ्ते दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जून 2020 में दिशा की मौत की रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की. उन्होंने हाईकोर्ट से शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी आग्रह किया था.

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति