Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम ने दायर की जमानत याचिका, बोला- मैं निर्दोष हूं

मुंबई

 खान बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका में आरोपी ने कहा है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसके खिलाफ मामला पूरी तरह से मनगढंत है। एक्टर पर हमले का मामला अभी बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है।

जांच में कर रहा हूं पूरा सहयोग, दाखिल नहीं हुई चार्जशीट
आरोपी शरिफुल इस्लाम ने दाखिल याचिका में कहा है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है। इस केस में पुलिस ने अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट में चला जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के तहत यह मामला मुंबई सेशन कोर्ट के अधीन आता है। आरोपी ने कहा है कि उसपर गलत FIR दर्ज की गई है और इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

बालकनी से घुसकर एक्टर पर किया था हमला
16 जनवरी की रात में सैफ अली खान पर उनके हाई सिक्योरिटी वाले घर में जानलेवा हमला किया गया। हमला घर में घुसपैठ करके किया गया था। रात के करीब 2 बजे सैफ को अपने घर में अनजान आवाज सुनाई दी। उन्होंने जाकर देखा तो आरोपी उनकी महिला स्टाफ के साथ हाथापाई कर रहा था। सैफ ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने सैफ पर भी हमला कर दिया। इस हमले में सैफ और महिला दोनों घायल हो गए।

चोरी करने के लिए घर में घुसा था शरीफुल
पुलिस के मुताबिक सैफ के घर में शरीफुल चोरी करने घुसा था। उसने खुद को पकडे जाने की डर से सैफ पर हमला कर दिया था। हमले में उसने ब्लेड और लकड़ी को हथियार बनाकर इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने सैफ को 6 बार चाकू मारा था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। हॉस्पिटल में 5 दिन रहने के बाद 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति