आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की है। इसका असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी के चार प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसककर सातवें नंबर पर भी चली गई है। इसका असर उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा है जो अब माइनस में है।

लखनऊ दूसरे नंबर पर
अन्य टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इस मैच में उसने जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली के पास भी दो अंक हैं।

राजस्थान का हाल बेहाल
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर है। एसआरएच ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास दो प्वॉइंट्स हैं। इसके अलावा केकेआर और सीएसके भी एक जीत और एक हार के साथ दो अंक पाने वाली टीम हैं। केकेआर छठवें और सीएसके सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का खाता अभी नहीं खुला है। यह तीनों क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है और वह दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति