चौंकाने वाला आंकड़ा: यूपी जिले में 1 साल में 866 करोड़ रुपए की बिक गई शराब, मुफ्त बोतल पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़

अलीगढ़
वित्तीय वर्ष 2024-25 के 363 दिनों में उत्तर प्रदेश के इस जिले में 866 करोड़ रुपए की शराब बिक गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 40 करोड़ रुपए ज्यादा है। सबसे ज्यादा शराब की बिक्री दीपावली, होली और नववर्ष के दौरान हुई है। शहरी क्षेत्रों में शराब की बिक्री सबसे अधिक रही है।

यूपी जिले में 1 साल में 866 करोड़ रुपए की बिक गई शराब
मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में रिकॉर्ड बिक्री देखी गई, जब दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बेची। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च को रात 10 बजे के बाद दुकानदारों से पॉश मशीनें जब्त कर ली जाएंगी और नए अनुज्ञापियों को एक अप्रैल से ये मशीनें मिलेंगी। जिले में 471 शराब की दुकानें हैं, जिनमें 265 देशी, 181 कंपोजिट, 12 मॉडल शॉप और 15 भांग की दुकानें शामिल हैं।

मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की बिकी शराब
बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 40 करोड़ रुपए अधिक की आय हुई है। यदि हम पूरे वर्ष की बात करें तो मार्च तक 798 करोड़ रुपए की शराब बेची गई, जबकि पिछले साल फरवरी तक यह आंकड़ा 755 करोड़ था। मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई।

 ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त का ऑफर दे रहे हैं दुकानदार
अब, वित्तीय वर्ष के अंत में शराब के दुकानदार स्टॉक खत्म करने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर दे रहे हैं। कुछ दुकानदार एक बोतल के साथ एक मुफ्त दे रहे हैं, तो कुछ दुकानदार टी-शर्ट, गिलास और बोतल भी बांट रहे हैं। हाल ही में सासनी गेट क्षेत्र में एक ऐसी दुकान का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ग्राहकों को यह ऑफर मिल रहा था। आबकारी विभाग ने 2025-26 के लिए सभी दुकानों का आवंटन कर दिया है और नए वित्तीय वर्ष में शराब बिक्री का लक्ष्य एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रखा गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति