मुंबई को हराकर गुजरात टाइटन्स आईपीएल के इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में पहुंची

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटन्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स आईपीएल के इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस का दो मैचों के बाद खाता नहीं खुल पाया। पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल क्या है? ये जान लीजिए। पंजाब किंग्स को नंबर तीन से खिसकना पड़ गया है।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी नंबर वन की पोजिशन पर है। आरसीबी के खाते में 2 मैचों के बाद 4 अंक हैं और नेट रन रेट प्लस में 2.266 का है। वहीं, नंबर दो पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट प्लस में 0.963 का है। तीसरे स्थान पर अब पंजाब किंग्स नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट इस टीम का +0.625 है। पंजाब किंग्स 2 अंक और +0.550 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने एक ही मुकाबला खेला है और उसमें भी करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। डीसी का नेट रन रेट +0.371 है। वहीं, लिस्ट में छठे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है, लेकिन नेट रन रेट घटकर -0.128 हो गया है। सातवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है। केकेआर का नेट रन रेट -0.308 है।

चेन्नई सुपर किंग्स आठवे नंबर पर है। सीएसके ने भी दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट सीएसके का भी माइनस में पहुंच गया है। सीएसके का नेट रन रेट इस समय -1.013 है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता और नेट रन रेट भी -1.163 है। सबसे आखिरी यानी दसवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान को भी दोनों मैचों में हार मिली है और नेट रन रेट -1.882 का रह गया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति