सूर्यकुमार यादव को बेटिंग के दौरान गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े, वाइफ का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मुंबई इंडियंस को मैच में जीवित किए हुए थे। हालांकि, एक गेंद उनके सीधे हेलमेट पर लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। जल्द ही फीजियो और डॉक्टर मैदान पर आ गए। इस दौरान उनकी पत्नी देविशा का रिएक्शन देखने लायक था। वह बहुत ही मायूस नजर आईं। हालांकि, जल्द ही वे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग हो गई और वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए।

दाएं हाथ के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सूर्यकुमार के हेलमेट पर चोट लगी। यह घटना मुंबई की पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर हुई। सूर्यकुमार को प्रसिद्ध की गेंद पर हेलमेट पर गेंद लगने का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ समय तक मेडिकल जांच के बाद 34 वर्षीय क्रिकेटर अपने पैरों पर वापस आ गए और अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सूर्या की पारी लंबी नहीं चली। उधर, पत्नी का रिएक्शन भी वायरल हो गया, क्योंकि वे अपनी पति की हालत को देखकर काफी चिंतित नजर आईं।

शनिवार को गुजरात के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। वह प्रसिद्ध कृष्णा के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की पारी संभल नहीं पाई। इस मैच में एमआई को 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जब तक सूर्या क्रीज पर थे, तब तक ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन इसके बाद के बल्लेबाजों ने निराश किया। यहां तक कि तिलक वर्मा भी ज्यादा स्ट्राइक रेट से नहीं खेले।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति