High-Paid Medical Course: दसवीं के बाद किन मेडिकल कोर्स में होती है बंपर कमाई

दसवीं पास करने के बाद अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसे कोर्स हैं जो अच्छी कमाई दे सकते हैं. ये कोर्स आपको हेल्थकेयर सेक्टर में एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. चलिए, ऐसे ही कुछ हाई-पेड कोर्स के बारे में जानते हैं.

डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT)
MLT एक 2 साल का कोर्स है, जिसमें आप लैब टेक्नीशियन बनना सीखते हैं. इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट जैसे काम सिखाए जाते हैं. इसकी शुरुआती सैलरी 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है.

डिप्लोमा इन नर्सिंग
नर्सिंग का डिप्लोमा कोर्स 2-3 साल का होता है, जिसमें आप मरीजों की देखभाल करना सीखते हैं. सरकारी अस्पतालों में नर्स की सैलरी 4-8 लाख सालाना होती है, और प्राइवेट में 3-6 लाख से शुरू हो सकती है.

डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी
रेडियोलॉजी में आप X-रे, MRI जैसे टेस्ट करना सीखते हैं. ये 2 साल का कोर्स है, और इसमें शुरुआती सैलरी 3-7 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव के साथ ये 12 लाख तक जा सकती है.

डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन
इस कोर्स में आप दांतों की देखभाल और सफाई करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर 3-5 लाख सालाना कमा सकते हैं. बड़े शहरों में ये 8 लाख तक जा सकती है.

डिप्लोमा इन फार्मेसी
फार्मेसी का डिप्लोमा 2 साल का होता है, जिसमें दवाइयों की जानकारी दी जाती है. फार्मासिस्ट बनकर आप 3-6 लाख सालाना कमा सकते हैं. दवा कंपनियों में ये सैलरी 10 लाख तक पहुंच सकती है.

डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
इस कोर्स में आप सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद OT टेक्नीशियन की सैलरी 3-6 लाख सालाना होती है, जो बाद में 8-10 लाख तक जा सकती है.

डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी
फिजियोथेरेपी में आप मरीजों को व्यायाम और थेरेपी से ठीक करना सीखते हैं. 2 साल के कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी 3-5 लाख सालाना होती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है.

डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
इस कोर्स में मरीजों के रिकॉर्ड मैनेज करना सिखाया जाता है. 1-2 साल के कोर्स के बाद मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन की सैलरी 2.5-5 लाख सालाना होती है, जो बाद में बढ़ती है.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति