राजधानी भोपाल के शास. सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ विक्रमोत्सव-2025 का आयोजन

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नव संवत्सर मनाने के लिये प्रदेश के ग्रामीण स्तर तक नव वर्ष की जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिपदा, नव संवत्सर, हिन्दू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा आज चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। आज का दिन सूर्य उपासना का दिन है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। यह जानकारी नई पीढ़ी को मिले, इसलिए इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना के जिला स्तरीय आयोजन को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने का आज शुभ दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप से पूरे प्रदेश में मनाने का जो बीड़ा उठाया है, वो सराहनीय है। उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

श्री देवड़ा ने कहा कि यह नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और देश-प्रदेश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में अव्वल बने। इसके लिये हम सबको संकल्पित होकर कार्य करना होगा।

सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम प्रतिवर्ष विक्रमोत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर के बाद जिस पहली जनवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है, उसका कोई इतिहास नहीं है। नव संवत्सर हमारा विजय दिवस है, शक्ति आराधना दिन है। हम सभी को आज अपने-अपने घर पर विजय पताका फहराना है।

सांसद श्री शर्मा ने कहा कि दुनिया जिस कैलेन्डर पर चल रही है, उससे 57 साल पहले हमारा कैलेण्डर आ चुका था। आज से हम सभी 9 दिन माँ की आराधना अलग-अलग तरीके से कर ऊर्जा प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नवरात्र पर नौ दिन व्रत के दौरान सिर्फ नींबू पानी पर रहते हैं। प्रधानमंत्री दुनिया के किसी भी कोने में जाते हैं तो वहां मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं और भारत की संस्कृति और योग की बात करते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। इस दौरान सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रीय नृत्य नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति