मंदसौर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

मंदसौर
मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते- देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कई प्रकार के मसाले होने से आग की लपटों में तेज दुर्गंध भी फैली. दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई. एसडीएम शिवलाल शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग की चपेट में आकर उपकरण और उत्पाद जलकर खाक हो गए. अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में सुबह साढ़े आठ बजे आग लगी थी. फैक्ट्री से निकलता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था.

राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. शिवलाल शाक्य ने बताया कि आस-पास से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. दो घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया. आग से फैक्ट्री मालिक को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे.

मसाला फैकट्री में लगी भीषण आग
सुरक्षा कारणों से एहतियातन ‘फायर अलार्म’ बजाकर आसपास की फैक्ट्रियों को सतर्क किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि आग से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जांच जारी है. फैक्ट्री के मालिक मनोहर मूलचंदानी ने बताया कि मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों को प्रसंस्कृत और पीसने का काम होता है.

लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
उन्होंने दावा किया कि 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मशीनें और करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार मसाले नष्ट हो गए. मूलचंदानी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति