दिल्ली में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, नदी पार कर आईं भारत, दो बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली
मंडावली थाना पुलिस ने दो बांगलादेशी महिला घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। नदी के जरिये बार्डर को पार करके भारत अवैध रूप से आई थीं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बांगलादेश के जिला फरीदपुर निवासी आतिफा व ढाका निवासी असमा के रूप में हुई है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने नौ घुसपैठियों को पकड़ा था, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस 15 दिनों से दोनों महिलाओं पर खुफिया तरीके से निगरानी रख रही थी। दोनों को एफआरआरओ को सौंप दिया है।

दिल्ली में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांगलादेशियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इनकी पहचान के लिए जिले में नवंबर 2024 से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने अवैध रूप से रहे रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। यह लोग दिल्ली एनसीआर में रह रहे थे।

दोनों महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर करती थीं काम
उनसे पुलिस ने लगातर पूछताछ की तो कुछ और नाम निकलकर सामने आए। तफ्तीश करके पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र अवैध रूप से रह रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पहले से यह खुद को बंगाल का बता रही थी। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया वह बांगलादेश की हैं। आतिफा अविवाहित है और असमा शादीशुदा है। यह दोनों लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम कर रही थी।

जहांगीरपुरी से छह बांग्लादेशी नागरिक हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले, उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने जहांगीरपुरी में रह रहे छह अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था। पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर के रूप में ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भेष बदलने के अलावा इन लोगों ने रूप बदलने के लिए मामूली सर्जरी और हार्मोनल इंजेक्शन भी लगवाए थे। ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवारों से बातचीत के लिए प्रतिबंधित आइएमओ ऐप का इस्तेमाल करते थे। सभी के मोबाइल में यह प्रतिबंधित ऐप इंस्टाल था। पुलिस ने छह मोबाइल अपने कब्जे में लिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति