BHU में ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. विश्वविद्यालय ने ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुल 199 पदों में जनरल के लिए 80, EWS के लिए 20, OBC के लिए 50, SC के लिए 28, ST के लिए 13 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 8 पद आरक्षित हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को सेकंड डिवीजन से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है और कंप्यूटर में कम से कम 6 महीने का प्रशिक्षण या AICTE से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा होना चाहिए. नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है. जबकि OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क जनरल, EWS और OBC के लिए 500 है जबकि SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क है. फीस का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है.

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. ​​आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रार, भर्ती एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ, होलकर हाउस, बीएचयू, वाराणसी – 221005 (यूपी) के पते पर भेजना होगा.​ अधिक जानकारी के लिए BHU की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति