आज गेंदबाजों की आएगी शामत, बल्लेबाज दिखाएंगे अपना बाहुबल, बेंगलुरू में चौके और छक्कों की होगी बारिश

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां आज यानी बुधवार 2 अप्रैल को बेंगलुरू पहुंचने वाला है। यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। बेंगलुरू में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में अगर बेंगलुरू में फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला हो तो हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां अक्सर 200 प्लस के स्कोर बनते हैं। एक सीजन में आधे से ज्यादा बार भी ऐसा होता रहता है। यहां हमेशा बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती रही है। गेंदबाजों के लिए इस मैदान को कब्रगाह माना जाता है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। अब तक यहां आईपीएल के 96 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 41 मैचों में जीत उस टीम को मिली है, जिसने पहले बल्लेबाजी की, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 49 मुकाबले जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 171 रन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग वेन्यू है, क्योंकि इसकी बाउंड्री भी छोटी हैं।

वहीं, अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 69 फीसदी के करीब विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं और स्पिनरों को 31 फीसदी विकेट मिलते हैं। स्पिनरों ने यहां 300 से ज्यादा विकेट निकाले हैं, जबकि पेसर्स को 700 के करीब विकेट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेसर्स को विकेट तो मिलते हैं, लेकिन स्पिनर भी मैच में अपना थोड़ा बहुत योगदान जरूर देते हैं।

आरसीबी और जीटी के अब तक के आईपीएल अभियान की बात करें तो बेंगलुरू की टीम ने दो मुकाबले घर के बाहर जीते हैं, जबकि गुजरात ने अब तक घर पर दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में टीम को हार मिली, जबकि एक मैच में जीत मिली। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी और गुजरात जीत की लय बरकरार रखना पसंद करेगी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति