वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये क्रिकेट की दुनिया में पहला वैश्विक टूर्नामेंट था। वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में क्लाइव लॉयड ने शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में टीम को 17 रनों से जीत मिली थी।

क्रिकबज को क्रिकेट वेस्टइंडीज ये सीईओ क्रिस डेहरिंग ने बताया, "हां, यह (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सच है, लेकिन निश्चित रूप से हम सेलिब्रेशन की विशिष्ट तिथि और विवरण की घोषणा आने वाले समय में करेंगे।" स्मृति समारोह बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ मनाया जा सकता है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 जून से किंग्स्टन ओवल में मुकाबला शुरू होगा।

इस पर माइकल होल्डिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है। मुझे स्पष्ट रूप से समारोह का विवरण नहीं पता है, लेकिन हमारी उपलब्धियों को सम्मानित करना एक बढ़िया विचार है।" होल्डिंग 1975 की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बाद के विश्व कप में वे शामिल रहे। 1979 में जब वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो वे टीम का हिस्सा थे। 1983 में भी वे खेल, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था.

विश्व कप की जीत कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक थी, जो विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के वर्चस्व के चरम पर थी। उनका दबदबा एक और दशक तक जारी रहा, उसके बाद उनका पतन शुरू हो गया और तब से वे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। बाद में दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, लेकिन बावजूद इसके टीम उस दर्जे की नजर नहीं आती, जो पहले हुआ करती थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति