बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 और बीएसईबी 10वीं विशेष परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण आज, 4 अप्रैल से शुरू कर देगा।

जो छात्र एक या एक से अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम 2025 की स्कूटनी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (matricbsebscrutiny.com) पर 120 रुपये प्रति विषय का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं।

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 और मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अपने स्कूल प्रमुखों से संपर्क कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट (secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com) के माध्यम से आवेदन करने के लिए कह सकते हैं।
 
बीएसईबी 10वीं कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,010 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईबीसी वर्ग के छात्रों के लिए यह शुल्क 895 रुपये निर्धारित किया गया है।  

फीस भुगतान में ना करें ये गलती
ऑनलाइन भुगतान के बाद, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 24 घंटे के भीतर यह जांच लें कि उनके बैंक खाते से राशि डेबिट हुई है या नहीं। यदि राशि डेबिट हो जाती है, लेकिन समिति के खाते में जमा नहीं होती है, तो ऐसे में आवेदन को अपूर्ण माना जाएगा और वह स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए भुगतान की स्थिति की पुष्टि करना आवश्यक है।

आवेदन कैसे करें?
बिहार बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया के निम्नलिखित चरण जारी किए हैं, जिनका पालन करके छात्र आवेदन कर सकते हैं:

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर जाएं।
    "स्क्रूटनी के लिए आवेदन करें (वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025)" लिंक पर क्लिक करें।
    अब रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन के लिए पासवर्ड बनाएं।
    यह पासवर्ड भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित कर लें।
    लॉग इन करने के बाद स्कूटनी के लिए आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसमें छात्र का विवरण और विषय अंकित होंगे।
    जिस विषय में स्कूटनी करानी है, उस विषय के आगे दिए गए चेकबॉक्स को चिह्नित करें और आवेदन पूरा करें।

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति