आज लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में लखनऊ के सामने होगी मुंबई इंडियंस, कौन मारेगा बाजी?

नई दिल्ली
लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 का 16वां मैच आज यानी शुक्रवार, 4 अप्रैल को लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस की नजरें इस पर टिकी है कि एलएसजी वर्सेस एमआई मुकाबले में से कौन सी टीम जीतेगी। आईपीएल 2025 में यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है, मगर अभी तक दोनों के बीच इस रंगारंग लीग में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं उसमें लखनऊ हमेशा मुंबई पर भारी पड़ा है। ऐसे में एलएसजी के फैंस उम्मीद करेंगे कि उनकी इस रिकॉर्ड को और बेहतर करेंगे। वहीं पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची मुंबई की टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी।

लखनऊ सुपर जाएंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस हेड टू हेड
लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 6 ही मुकाबले खेले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि 5 बार की चैंपियन एमआई को एलएसजी ने इस दौरान 5 बार मात दी है। जी हां, मुंबई ने लखनऊ के खिलाफ एकमात्र मैच 2023 में जीता था। वहीं पिछले तीन मुकाबलों में एलएसजी ने एमआई के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई है।

एलएसजी और एमआई का क्या है पॉइंट्स टेबल में हाल
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत का खाता खोला। वह सीजन की पहली जीत के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। अगर आज एमआई जीतती है तो उनका पांचवे पायदान पर आना तो तय है क्योंकि उनके ऊपर मौजूद केकेआर का नेट रनरेट मुंबई से कम है। अगर एमआई बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह टॉप-4 में भी अपनी जगह बना सकती है। वहीं पिछला मैच हारने के बाद ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स 7वें पायदान पर है। एलएसजी आज जीत के साथ अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति