न्यूजीलैंड में बेइज्जती पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का उड़ा मजाक, घर लौट आओ, कोई कुछ नहीं कहेगा

नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर भी उसके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा। पहले टी-20 सिरीज में हार के बाद अब वनडे में भी पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। हालत यह हो गई है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी टीम से गुहार लगा रहे हैं कि वह वापस लौट आएं। बता दें कि पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड में 1-4 से टी-20 सिरीज हार गई थी। अब वह वनडे खेल रहे हैं। इस सिरीज में न्यूजीलैंड की सी टीम मैदान में उतरी है। न्यूजीलैंड के सभी दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है।

पाकिस्तान के लोगों के साथ धोखा
पाकिस्तान की टीम वनडे सिरीज के पहले दोनों मैच गंवा चुकी है। इसके बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपनी निराशा जाहिर की है। बासित ने कहाकि इस टीम ने पाकिस्तान के लोगों को धोखा दिया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान टीम द्वारा पुराने जमाने की क्रिकेट खेलने पर भी सवाल उठाया है। बासित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहाकि हम बस यही कह सकते हैं कि यह पाकिस्तान टीम है ही नहीं। गौरतलब है कि पहले वनडे में हार के बाद दूसरे वनडे में भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ। पहले तो मिचेल हे के शानदार 99 रनों की बदौलत कीवी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बेन सियर्स की शानदार गेंदबाजी के चलते एक बार न्यूजीलैंड का स्कोर 65 पर छह था। हालांकि फहीम अशरफ ने 73 और नसीम शाह के 51 रनों की पारियों की बदौलत उसने वापसी कर ली।

मजाक में कहा ब्रैडमैन
इस मैच में पाकिस्तानी टीम के सभी बड़े नाम, बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक फ्लॉप रहे। केवल तैयब ताहिर ने 13 रन बनाए और दोहरे अंकों में पहुंचने में सफल हुए। बासित अली ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का मजाक उड़ाते हुए कहाकि टीम को बिना अंतिम वनडे खेले ही वापस लौट आना चाहिए। उन्होंने कहाकि कम से कम और जलालत तो नहीं झेलनी होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में टीम के बल्लेबाजों को ब्रैडमैन कह डाला। बासित ने कहाकि यह न्यूजीलैंड की सी टीम है। मुझे हैरानी है कि अगर नसीम शाह ने नहीं खेला होता तो क्या होता। हम 200 के पार भी नहीं पहुंच पाते।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति