अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 300 का सपना देख रही SRH का किया बंटाधार

नई दिल्ली
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार, 3 अप्रैल की रात आईपीएल 2025 के 15वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से धूल चटाकर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में लंबी चलांग लगाई। KKR vs SRH मुकाबले से पहले कोलकाता की टीम टेबल में सबसे नीचे लगी हुई थी, मगर इस जीत के बाद वह पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं इस सीजन एक पारी में 300 रन का सपना लेकर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हार की हैट्रिक लगाकर आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट का आगाज तो शानदार रहा था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 286 रन बोर्ड पर लगाए थे, मगर उसके बाद टीम लगातार तीन मुकाबलों में 200 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। केकेआर के खिलाफ तो पूरी टीम 120 रन पर ही सिमट गई। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में अब 5 टीमें ऐसी है जिनके 4-4 अंक है, वहीं बाकी 5 टीमों के खाते में 2-2 अंक है।

कैसा रहा केकेआर वर्सेस एसआरएच मैच?
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए। केकेआर की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही थी, मगर अंगकृष रघुवंशी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक के दम पर टीम इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। इस स्कोर का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के टॉप-3 बल्लेबाजों को केकेआर के गेंदबाजों ने महज 2.1 ओवर में ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद टीम कभी उभर ही नहीं पाई। आक्रामक खेल दिखाने के चक्कर में खिलाड़ी लगातार आउट होते रहे और पूरी टीम 16.4 ओवर में 120 के स्कोर पर सिमट गई।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति