आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर, निकोलस पूरन के लिए खतरा बने ये 2 भारतीय, एक का तो डेब्यू भी नहीं हुआ

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, वहीं अभी तक खेले गए 15 मुकाबलों में कुल 7 बार टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। इस सीजन रन इतने बन रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि छक्कों की भी खूब बरसात हुई होगी। बात आईपीएल 2025 में अभी तक लगे छक्कों की करें तो, 15 मैचों में कुल 291 बार गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा गिरी है। इस दौरान वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि उनके लिए खतरा दो भारतीय बने हुए हैं।

आईपीएल 2025 के सिक्सर किंग की लिस्ट में पूरन 15 छक्कों के साथ टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने यह छक्के तीन मैचों में जड़े। वहीं उनके अलावा अभी तक पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ है।

श्रेयस अय्यर ने अभी तक खेले 2 मैचों में 13 छक्के जड़े हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में ही 9 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाला नाम अनिकेत वर्मा का है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस 23 साल के खिलाड़ी ने मात्र 4 मैचों में महफिल लूट ली है। वह अभी तक 12 छक्के जड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब पूरी टीम ने घुटने टेक दिए थे तो इस युवा बल्लेबाज ने 74 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में चौथे पायदान पर है, उन्होंने अभी तक 10 छक्के जड़े हैं। सीएसके में जाने के बाद उनके टी20 गेम में काफी सुधार देखने को मिला है। अब वह केकेआर के लिए धमाल मचा रहे हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति