अप्रैल माह में दिन का पारा 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है, दूसरे सप्ताह में लू चलने की आशंका

इंदौर
इस माह की शुरुआत गर्मी से भले ही राहत भरी रही है, लेकिन अब सूरज ने भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। राजस्थान से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने शहरवासियों को तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी तक मराठवाड़ा पर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे के कारण अरब सागर से आ रही नमी के असर से बादल बने हुए थे और दिन में गर्मी से राहत मिल रही थी। अब कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है और मौसम खुला हुआ है।
 इस वजह से अगले सप्ताह में इंदौर के दिन के तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। अप्रैल माह में इंदौर में दिन का पारा 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में इंदौर में लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है।
 
तापमान के साथ बढ़ेगी बिजली की मांग
तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ेगी। इस साल गर्मियों में शहर की बिजली मांग करीब 750 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली की मांग का आंकड़ा 725 मेगावाट के करीब पहुंचने के आसार है।
बढ़ती मांग के लिए बिजली कंपनी वितरण क्षमता बढ़ाने में जुटी है। इस बीच मेंटेनेंस भी शुरू हो गया है। इंदौर के शहरी क्षेत्र में इस समय बिजली की मांग करीब 450 मैगावाट है।
मई में तापमान के मध्य में बिजली की खपत वर्ष में सबसे ज्यादा होती है। 24 घंटे लगातार मांग बनी रहने और तापमान ऊंचा रहने से बिजली कंपनी की वितरण व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। तापमान बढ़ने के साथ गर्म होते ट्रांसफार्मरों और केबलों में फाल्ट की समस्या भी बढ़ जाती है। बिजली कंपनी दावा कर रही है कि गर्मियों के बीच बढ़ती मांग से इस साल वितरण में खलल नहीं पड़ेगा।

दो से चार घंटे मेंटेनेंस
इस बीच गर्मियों और आने वाली बरसात के पहले भी कंपनी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। कंपनी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 2 से 4 घंटे प्रतिदिन लाइन सुधार और ट्रांसफार्मर रिपेयर जैसे काम कर रही है। इसके चलते अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल हो सकती है। कंपनी के अनुसार तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को असुविधा कम हो इसलिए सुबह-सुबह गर्मी बढ़ने से पहले मेंटेनेंस का काम होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति