पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रामनवमी के शुभ अवसर पर पारिवारिक छत्तीसगढ़ी फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया।उन्होंने विधायक और फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, नवनियुक्त छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष चंद्रकांति वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

साय ने कहा कि लंबे अरसे के बाद छत्तीसगढ़ में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है। फिल्म में परिवार को केंद्र में रखा गया है और यही बात फिल्म को खास बनाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपरा, रिश्तों और भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने का यह प्रयास निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म की मूल भावना दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों की गहराइयों से रूबरू कराता है। मुख्यमंत्री के साथ फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों का परिचय हुआ और फिल्म के कुछ रोचक किस्सों पर चर्चा हुई।

 मुख्यमंत्री साय ने कहा कि फिल्म निर्माता व निर्देशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है और लगातार फिल्में और वेब सीरीज यहां बन रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ताकि इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रदेश के युवाओं को भी पर्याप्त अवसर मिले। विधायक और फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को फिल्म सुहाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फिल्म 18 अप्रैल से सिनेमाघरों में लगेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया।

      गौरतलब है कि फिल्म सुहाग  ( वचन में बंधे मया के कहानी ) फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार "श्री अनुज शर्मा" नज़र आएंगे, जिनका अभिनय हमेशा की तरह गहराई, सहजता और संवेदनशीलता से भरपूर है। अभिनेता अनुज शर्मा और अभिनेत्री सुश्री अनिकृति चौहान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म से जुड़े सिद्धांत, डायरेक्टर और राइटर राहुल थवाईत, निर्माता चंद्रशेखर तिवारी, वत्सला सौरभ शर्मा, सह निर्माता लोकनाथ दीवान मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति