सौरभ भारद्वाज के बाद अब पार्टी के एक और तेज तर्रार नेता ने यूट्यूब चैनल बनाकर ‘व्यूज’ कमाने की कोशिश शुरू की

नई दिल्ली
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता गई तो इसके नेता अब यूट्यूब पर अपने लिए संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। सौरभ भारद्वाज के बाद अब पार्टी के एक और तेज तर्रार नेता ने यूट्यूब चैनल बनाकर 'व्यूज' कमाने की कोशिश शुरू की है। किराड़ी के पूर्व विधायक ऋतुराज झा ने यूट्यूब का रुख किया है। उन्होंने अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया जिस पर वह राजनीति के अलावा लाइफस्टाइल, ट्रैवल समेत सभी विषयों पर वीडियो बनाएंगे।

राजनीतिक दलों के नेताओं को कभी सत्ता में रहकर जनता के लिए काम करना होता है तो कभी विपक्ष में रहकर उनकी आवाज को उठाना होता है। एक दशक से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बाद 'आप' पहली बार दिल्ली में विपक्ष की भूमिका में आई है। एक तरफ जहां पार्टी के नेता बिजली, शिक्षा, अस्पताल, मुफ्त बस सफर जैसे कई मुद्दों पर दो महीने पुरानी भाजपा सरकार को घेरने में जुटी है तो दूसरी तरफ कुछ नेता अब यूट्यूब पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने में जुट गए हैं।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज अपने ग्रेटर कैलाश से इस बार चुनाव हार गए। ऐसे में उन्होंने खुद को 'बेरोजगार' बताते हुए बेरोजगार नेताजी नाम से यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि घर चलाने के लिए उन्हें नए काम की तलाश थी। हालांकि, भारद्वाज की 'बेरोजगारी' दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली में पार्टी की कमान सौंप दी। दिल्ली के संजोयक बनाए जाने के बाद भी सौरभ भारद्वाज 'पार्ट टाइम' यूट्यूब पर कर रहे हैं।

पहले वीडियो में ऋतुराज ने मोटापा कम करना सिखाया
किराड़ी से टिकट कटने के बाद शुरुआत में बागी तेवर दिखाने वाले ऋतुराज झा को पार्टी ने वक्त रहते मना लिया था। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान टीवी डिबेट से लेकर कई विधायकों के लिए प्रचार का जिम्मा भी संभाला। हाल में वह दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए '2500 रुपए कब मिलेंगे' वाले पोस्टर लेकर सड़कों पर भी उतरे। अब उन्होंने यूट्यूब चैनल बनाकर अपने काम को विस्तार दिया है। ऋतुराज ने इस पर दो वीडियो पोस्ट करके मोटापा कम करने के टिप्स दिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति