काशी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की उतारी आरती, रामनवमी पर दिया एकता और प्रेम का संदेश

वाराणसी
वाराणसी से एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. यहां रामनवमी (Ram Navami) के पावन अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने न केवल प्रभु श्रीराम की आरती उतारी, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र और प्रेम का संदेश भी दिया. मुस्लिम महिलाओं ने सजी थाल लेकर उर्दू में लिखी राम आरती भी गाई. यह आयोजन लमही के सुभाष भवन में हुआ, जिसमें भजन, सोहर और जय सियाराम के जयकारों के बीच एकता का संदेश दिया गया.

मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया. सजावटी थाल, खूबसूरत रंगोली, उर्दू में लिखा जय श्रीराम मुस्लिम महिलाओं की श्रद्धा को व्यक्त कर रहा था. नफरत को भड़काकर हिंदू मुसलमानों के बीच समाज को बांटा जा रहा है.
 
कई बयान देश को तोड़ने की दिशा में आ रहे हैं. ऐसे में काशी से मुस्लिम महिलाओं द्वारा प्रेम, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश नफरत फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा है. नकाबपोश मुस्लिम महिलाओं ने मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की आरती उतारी. उर्दू में लिखी राम आरती को मुस्लिम महिलाओं ने गाया. राम जी के जन्म पर सोहर गाये गए और जय सियाराम का नारा लगा.

इस अवसर पर हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने कहा कि अरबी, तुर्की, मुगल लुटेरे आए, आक्रमण किया, राज किया. बहुतों ने धर्म बदल लिया, लेकिन अरबियों और तुर्कियों की संस्कृति को कभी हमने स्वीकार नहीं किया. राम भारत की संस्कृति के पर्याय हैं. हमारे पूर्वज हैं. हम अपनी परंपराओं और पूर्वजों को कैसे बदल सकते हैं.जब-जब हम राम जी की आरती करते हैं, तब-तब हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है. हमारे पूर्वज राम भक्त थे, हम भी हैं. आज वक्फ बोर्ड में सुधार से हम खुश हैं. मुस्लिम महिलाओं को अधिकार मिला है. राम का नाम ही संघर्ष को खत्म करने वाला है.

विशाल भारत संस्थान की डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि रामनवमी (Ram Navami) हमारे देश की संस्कृति का हिस्सा है. विशाल भारत संस्थान के वाइस चेयरमैन अफरोज ने कहा कि प्रेम का संदेश देने और अपनी संस्कृति को मानने में कैसा संकोच. यह देश हमारा, यहीं के हमारे पूर्वज, तो राम जी भी हमारे हैं. उनकी आरती कर गर्व का अनुभव हो रहा है. वक्फ विल का विरोध सिर्फ भूमाफिया और राजनीतिक रोटी सेकने वाले कर रहे हैं.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति