भगवान श्रीराम पर टिप्पणी से विवाद, कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया

जबलपुर
जाय एजूकेशन सोसायटी के संचालक अखिलेश मेबिन ने पिछले दिनों भगवान श्रीराम के विरुद्ध टिप्पणी की थी। इसके बाद हिंदू संगठनों के विरोध और थाने में एफआइआर के बाद वह फरार हो गया। बावजूद इसके पुलिस ने उसकी तलाश जिले और प्रदेश से बाहर भी जारी रखी।

नतीजतन, अखिलेश मेबिन को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोच्चि से जबलपुर पुलिस अपने साथ लेकर आ गई है।आरोपी अखिलेश मेबिन को न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है। इससे पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम में उससे पूछताछ की जा रही है।
 
कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस का कहना है आरोपी के बयान सहित कागजी कार्रवाई और मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग के आला अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

भगवान का कर रहा था अपमान
बता दें कि करीब चार दिन पहले पादरी डेविस जार्ज पर मतांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए कुछ हिंदूवादी संगठनों ने कथित रूप से हमला किया था। इसके विरोध स्वरूप अखिलेश मेबिन ने कथित रूप से भगवान श्रीराम का अपमान करती डीपी अपने मोबाइल पर लगा ली थी। इसके अलावा उसके द्वारा कुछ और भी आपत्तिजनक कहा गया। इसके बाद से उसका विरोध किया जा रहा था। पुलिस ने उस पर एफआइआर भी दर्ज कर ली थी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति