ग्वालियर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, लगाया आरोप, एएसपी के प्रोफेसर पति पर केस दर्ज

ग्वालियर
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के प्रो साजन कुरियन मैथ्यु पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में झांसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कुछ दिनों पहले विवि में छात्राओं ने हंगामा कर आरोप लगाया था कि प्रो. मैथ्यु अभद्रता से बात करते हैं और मोबाइल पर मैसेज करते हैं।

इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रदर्शन किया था। मामले में जांच समिति बना दी गई थी परंतु इसकी लेकिन रिपोर्ट नही आई। शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में शिकायत की और एफआईआर की मांग पर एसपी ऑफिस के बाहर घंटो तक धरना दिया। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने प्रो मैथ्यु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
 
पत्नी एमपी पुलिस में हैं एएसपी
प्रो मैथ्यु की पत्नी प्रतिमा मैथ्यु मप्र पुलिस में एएसपी के पद पर हैं। बता दें कि 26 मार्च को संगीत विवि में कुछ छात्राओं का आरोप था कि चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष एसके मैथ्यू उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और रात्रि में मैसेज भेजते हैं। इस आरोप के बाद एबीवीपी के छात्र नेता कुलगुरु कक्ष में ही धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की
जब कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और अपनी शिकायत लिखित में देने की बात की तो छात्र नेताओं ने मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर ज्ञापन दिया। प्रोफेसर मैथ्यु पर पूर्व में भी आरोप लगे थे। जिसके बाद आंतरिक परिवाद समिति को मामला सौंपा गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति