अवैध रेत परिवहन पर थी गश्ती टीम, नंदपुरा पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, चंबल में एसएएफ टीम पर हमला

मुरैना
ट्रैक्टर-ट्रॉली और साथी को छुड़ाने के लिए रेत माफिया ने शनिवार-रविवार की रात वन विभाग और विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की टीम पर हमला कर दिया। पथराव करके रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए। देवगढ़ पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

थाने के करीब हुआ टीम पर हमला
    देवगढ़ क्षेत्र में चंबल नदी से रात के समय में भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन होने की शिकायतें वन विभाग को मिल रही थीं, इसीलिए वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवार्ड के नेतृत्व में वन विभाग व एसएएफ के जवानों की दो गाड़ियां देवगढ़ क्षेत्र में उन रास्तों पर गश्त कर रहीं थीं, जहां से अवैध रेत के वाहन गुजरते हैं।
    गश्ती टीम को नंदपुरा पुलिया पर रेत से भरे वाहन दिखे। टीम ने रोकने का प्रयास किया, तो अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक माफिया को घेराबंदी करके पकड़ लिया।
    उस ट्रैक्टर-ट्रॉली व माफिया को देवगढ़ थाने के सुपुर्द करने के लिए वन विभाग व एसएएफ की टीम कच्चे रास्ते से होकर जा रही थी। थाने से 200-300 मीटर दूर इसी कच्चे रास्ते पर रेत माफिया ने वन विभाग व एसएएफ टीम को घेर लिया। अंधेरे में पेड़ों के पीछे छिपकर माफिया ने पथराव कर दिया।

पथराव कर आरोपी को छुड़ाकर ले गए माफिया
    इस पथराव से वन विभाग व एसएएफ के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर जा रहे वन विभाग के दो वनरक्षक भी पत्थर लगने से घायल हो गए। वह जान बचाने के लिए ट्रॉली की ओट में भागे। इसी बीच रेत माफिया अपने साथी को छुड़ाकर ले गए।
    रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को छुड़ाने का प्रयास किया, तो एसएएफ जवानों ने रायफल तान दीं। माफिया डरकर भाग गए। पकड़ी गई रेत के ट्रैक्टर-ट्राली को देवगढ़ पुलिस के हवाले किया है। रात में ही वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात पर शासकीय कार्य में बाधा, हमला और पथराव की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दो कर्मचारी हुए घायल
हमारी टीम रात्रि गश्त पर थी। नंदपुरा की पुलिया पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े। एक आरोपी व ट्रैक्टर-ट्राली को हमने पकड़ा। कच्चे रास्ते पर थाने जाते समय भीड़ ने घेरकर पथराव कर दिया। हमारे दो कर्मचारी घायल हुए हैं, दो गाड़ियों के शीशे फूट गए। ट्रैक्टर-ट्राली के साथ पकड़े आरोपी को भी छुड़ाकर ले गए। भूरा गायकवाड़, एसडीओ, वन विभाग मुरैना

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति