शॉर्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग, बेटी की शादी के लिए खरीदा था सामान, आग में सबकुछ खाक

शिवपुरी
बदरवास थाना क्षेत्र में अखाई महादेव गांव में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई, जिसमें बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे सामान के साथ ही गेहूं, चना और भूसा भी जलकर नष्ट हाे गया। परिजनाें ने आग की लपटें उठती देखीं, ताे समय रहते घर से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे के लिए गुहार लगाई है, जिससे बेटी की शादी कर सकें।
 
दरअसल, अखाई महादेव गांव में राजेश कुशवाह का कच्चा मकान है। गांव के ब्रजभान और जगराम यादव ने पानी की माेटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली के तार डाले थे, जाे राजेश के कच्चे घर की छत से हाेकर गुजर रहे थे। इन बिजली के ताराें में शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी कच्चे मकान की छत पर गिरी, जिससे आग भड़क गई। अंदर राजेश के परिवार के सदस्य माैजूद थे, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल आए। हालांकि हादसे में 4 क्विंटल गेहूं, करीब 22 क्विंटल चना और भूसा जलकर खाक हाे गया है। बेटी की शादी के लिए खरीदा सामान भी जल गया।

निमंत्रण देने गांव गए थे
    रविवार काे राजेश कुशवाह अपने गांव खजूरी गए हुए थे। वहां वे कुछ लाेगाें काे शादी का निमंत्रण देने गए थे। परिजनाें ने फाेन पर घर में आग लगने की सूचना दी, ताे वह तुरंत लाैटकर आए।
    दरअसल राजेश की बेटी का विवाह 20 अप्रैल काे है। ऐसे में उसे देने के लिए पलंग, बिस्तर, बर्तन और कपड़े आदि खरीदे गए थे। इस सामान काे घर के दूसरे कमरे में रखा था। आग इतनी तेजी से फैली की परिजनाें काे सामान निकालने का समय नहीं मिला। ये पूरा सामान भी जलकर खाक हाे गया।
    पीड़ित राजेश कुशवाह ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है, जिससे वह बेटी की शादी के लिए पूरा इंतजाम कर सकें।

दमकल पहुंचने तक जल गया था सामान
घर में आग लगने पर लाेगाें ने पुलिस के साथ ही दमकल वाहन काे भी सूचित किया। हालांकि, दकमल वाहन जब तक पहुंचा, पूरे मकान में आग फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने तक पूरा सामान जल चुका था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति