बुंदेलखंड की ओरछा रामराजा मंदिर में जन्मोत्सव की धूम, बुंदेली बधाई गीत पर झूमें श्रद्धालु

निवाड़ी
बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में आज रविवार को रामनवमी की धूम है, जहां पर विराजे रामराजा मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं और दोपहर 12:00 बजे मंदिर प्रांगण में राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निवाड़ी विधायक अनिल जैन निवाड़ी कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जैसे ही राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम हुआ वैसे ही संस्कृति विभाग द्वारा बधाई गीत की प्रस्तुति दी गई। रामराजा मंदिर में 7 अप्रैल की सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। जिसका अपना अलग महत्व है। इस आरती में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। इसके बाद भगवान राम राजा गर्भ ग्रह में चले जाएंगे। 8 अप्रैल की सुबह वह पलना में भक्तों को दर्शन देंगे और 10 अप्रैल तक वह पलना में ही रहेंगे। यह परंपरा 16वीं शताब्दी से आज तक चली आ रही है।

सैकड़ों साल बाद आया संयोग
कहा जाता है कि 16वीं शताब्दी में ओरछा की रानी कुंवर गणेश भगवान राम को अयोध्या से लेकर ओरछा आई थीं, जब वह ओरछा पहुंची थीं उस समय रामनवमी थी और पुख नक्षत्र का समय था। इस बार रामनवमी पर भी पुख नक्षत्र का समय है। यह कई वर्ष सालों बाद संयोग बना है कि इस बार रामनवमी के अवसर पर भी पुख नक्षत्र है।

तीन दिन चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग द्वारा ओरछा महोत्सव के नाम से राम जन्मोत्सव का पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 अप्रैल से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सात अप्रैल 2025 को व्याख्यान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें पद्मश्री अवध किशोर शामिल होंगे। इसके साथ ही 8 अप्रैल को बुंदेलखंड की चर्चित लोक गायिका कविता शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। अभिलाष वर्मा भी साथ में रहेंगे। इसके साथ ही 9 अप्रैल को लाला हरदौल के ऊपर दीप शिखा मंच दतिया द्वारा नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति