रामनवमी के दिन चौंकाने वाला वाक्या, खुदाई के दौरान निकली हनुमान जी की प्रतिमा

बरेली

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव रूपापुर बढ़ेपुरा में किसान मोतीराम गंगवार के खेत में रविवार को खुदाई के दौरान हनुमान जी की प्रतिमा मिली। इसकी जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर चढ़ावा शुरू कर दिया। लगातार बढ़ती भीड़ की खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को हटाया।  

किसान मोतीराम ने बताया कि वह लंबे समय से बालाजी महाराज की सेवा करते आ रहे हैं। वर्षों से बालाजी महाराज उनके सपने में आते थे। कहते हैं कि मैं तेरे साथ रहूंगा। मैं गांव में ही हूं… तेरे खेत में हूं। तू मेरा विशाल मंदिर बनवा दे। इस पर किसान ने रामनवमी के मौके पर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में ही बाला जी महाराज के मंदिर की नींव रखी ही थी।

चार फीट की है हनुमान प्रतिमा
ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान मोतीराम का शरीर ऐंठने लगा और वह तेजी से अपनी खेत की ओर दौड़ने लगे। तमाम ग्रामीण भी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए। मोतीराम ने अपने खेत में खोदाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में हनुमान प्रतिमा नजर आने लगी। ग्रामीणों ने प्रतिमा को बाहर निकाला, जो करीब चार फीट की है। रामनवमी पर हनुमान जी की प्रतिमा मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

प्रतिमा को देखने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचने लगे। रामनवमी पर खेत से हनुमान जी की प्रतिमा निकलने पर ग्रामीण इसे चमत्कार मानने लगे और पूजा अर्चना शुरू कर दी। तमाम लोगों ने पैसे चढ़ाना शुरू कर दिया। तीन घंटे बाद हनुमान जी की प्रतिमा को खेत से उठाकर शिवमंदिर परिसर में स्थापित करवा दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक वहां बालाजी मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति