ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक के कारण मौत

 बूंदी

बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नवरात्रि के अवसर पर इंदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भगवान वर्मा के रूप में हुई है, जो गणेशपुरा का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवान वर्मा अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से तैनात थे, जब अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वे जमीन पर गिर पड़े। पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही वर्मा के परिवार और विभागीय साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कुछ ही दिन पहले बूंदी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र की भी ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई थी। वहीं अलवर जिले के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की कजाकिस्तान में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।।

विशेषज्ञों के अनुसार आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, मानसिक तनाव और असंतुलित दिनचर्या के चलते युवाओं में भी हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह घटना न सिर्फ एक दुखद हादसा है, बल्कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की चेतावनी भी देती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति