स्क्रैप गोदाम से 3 लाख रुपये का कॉपर वायर चोरी

अलवर

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सामोला चौक के पास एक स्क्रैप गोदाम से अज्ञात चोरों ने करीब एक हजार किलो कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी गए तांबे के वायर की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। यह वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार चोरी की यह वारदात मैसर्स दिनेश अग्रवाल के स्वामित्व वाले गोदाम में हुई। गोदाम मालिक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि रात को हमेशा की तरह गोदाम बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर रखे कॉपर वायर चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि गोदाम में और भी लाखों रुपये का स्क्रैप पड़ा था लेकिन चोरों ने केवल कॉपर वायर को ही निशाना बनाया।

अग्रवाल ने बताया कि दरअसल कॉपर वायर महंगे दामों में आसानी से बिक जाता है और इसका खरीददार ज्यादा पूछताछ नहीं करता, इसलिए चोरों को इससे तगड़ा मुनाफा होता है। शायद यही सोचकर चोरों ने इस पर धावा बोला। सुबह गोदाम खोलने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद गोदाम मालिक ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

दिनेश का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली चोरी की घटना है, जिसके बाद अब वे गोदाम में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बना रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में शहर में ट्यूबवेल से वायर चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। अब बड़े स्क्रैप गोदाम भी चोरों के निशाने पर आ गए हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति