प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने मचाया कोहराम, 50 डिग्री की तरफ दौड़ा पारा

जयपुर

राजस्थान में सड़कों पर निकलना अब जानलेवा हो चुका है। भीषण गर्मी ने प्रदेश में जबरदस्त लू का दौर शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी की चेतावनी दे दी है और लू के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भीषण लू  के प्रकोप से अब लोगों की हालत खराब हो रही है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जानकारी के अनुसार आज स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में वीसी के जरिए राज्य भर के स्वास्थ्य महकमे की बैठक ले सकता है।
 
19 शहरों में हीट वेव अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 शहरों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसमें बाड़मेर में रेड अलर्ट, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर में ऑरेंज अलर्ट और अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, कोटा, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर और पाली में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

50 डिग्री की तरफ बढ़ रहा
राजस्थान में फिलहाल तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू को छोड़कर शेष पूरे राजस्थान में पारा 40 से 46 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश का पारा और बढ़ेगा। पिछले साल गर्मियों में अधिकतम तापमान मई में 50 डिग्री पर पहुंचा था लेकिन इस बार यह स्थिति और भी पहले बनती नजर आ रही है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग में हीट वेव का सर्वाधिक असर रहेगा। वहीं 10 व 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं-कहीं बूंदाबांदी और मेघगर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं, इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति