हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी और तिलक वर्मा के अर्धशतक का योगदान, हार के असली गुनहगार, एक हैं सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के हाथों 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने 221 रन बनाए थे। 222 के जवाब में एमआई 209 रनों तक पहुंच गई थी। इसमें हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी और तिलक वर्मा के अर्धशतक का योगदान था। मुंबई इंडियंस को इस मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत भी मिल सकती थी, लेकिन हार मिली, क्योंकि एमआई के दो बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। इनमें एक हैं सूर्यकुमार यादव और दूसरे हैं विल जैक्स। दोनों के ही बल्ले से बड़े शॉट देखने को नहीं मिले।

सबसे पहले बात करते हैं सूर्यकुमार यादव की। सूर्या को इस मैच में दो जीवनदान मिले, लेकिन बावजूद इसके वे 28 रन बना सके। हैरान करने वाली बात ये थी कि वे 26 गेंद तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन एक छक्का तक नहीं जड़ पाए। उन्होंने 5 चौके अपनी पारी में लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 107.69 का था। 5 चौके वाली पांच गेंद और कुछ सिंगल को हटा दें तो उन्होंने ज्यादातर गेंद डॉट खेलीं, जिनसे टीम के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव आया और खुद भी वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए। ऐसे में वे हार के सबसे बड़े गुनहगारों में शामिल हैं।

मुंबई की हार के दूसरे सबसे बड़े कसूरवार हैं- विल जैक्स। मुंबई इंडियंस ने इस बल्लेबाज को मोटी रकम में खरीदा था, लेकिन वे अभी तक फीके रहे हैं। यहां तक कि इस मैच में उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। कुल 22 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 122.22 का था। आपके सामने 222 रनों का टारगेट है और आप 122 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करेंगे तो टीम को जीत कैसे मिलेगी? वे नंबर तीन पर खेल रहे थे, लेकिन फिर भी छाप नहीं छोड़ पाए। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति